किशनगंज /अनिर्बान दास
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम लाइन उर्दू मध्य विद्यालय,लाइन
कर्बला में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी महिला शक्ति को शुभकामनाए देते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। डीएम ने महिलाओं को आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिला केंद्रित है,जिसका अवश्य लाभ उठाए।किसी भी परेशानी में सहायता हेतु जिला प्रशासन सदा तत्पर है तथा आप अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक,कुमार आशीष ने महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि पुलिस के स्तर से लगातार महिला उत्पीडन,अत्याचार के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा रही है।पिंक पेट्रोलिंग के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। आप सभी महिलाए सबलता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ें।हरसंभव मदद हेतु सदा पुलिस संगठन आपके साथ है।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न जोखिम भरे कार्य में होने वाले दुर्घटना से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य रूप से घरेलू गैस प्रयोग के समय रिसाव पर सुरक्षात्मक उपाय को दिखाया गया। अग्निशमन प्रयोग के बारीकियों से महिलाए रू ब रू हुए।सभी विभाग ने भी मॉक ड्रिल कार्यक्रम कराया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी समेत अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।





























