नक्सलबाड़ी :एसएसबी ने 50 ग्राम ब्रॉउन शुगर किया जब्त, एक गिरफ्तार

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की आठवीं वीं वाहिनी खपरैल के जवानों ने 50 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इनके नाम समर मंडल , थाना धरमपुर , जिला मालदा के रहने वाले बताये गये हैं। एसएसबी की आठवीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवानों ने पानीघाटा मोड़ के पास संदेह होने पर उक्त युवक की तलाशी ली गई।






तलाशी के क्रम में उसके पास से 50 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद एसएसबी ने उस व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया। एसएसबी की पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि ब्रॉउन शुगर को बागडोगरा में पहुंचाना था। एसएसबी द्वारा अपनी सारी कार्यवाही करने के बाद जब्त ब्रॉउन शुगर व उस व्यक्ति को बागडोगरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।






सबसे ज्यादा पड़ गई