खोरीबाड़ी/चंदन मंडल
तृणमूल कांग्रेस की ओर से बिन्नाबाड़ी अंचल अन्तर्गत सोनापिण्डी में योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कई परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा के शामिल हो गए।इस संबंध में फांसीदेवा विधायक तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी छोटन किस्कू ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोनापिण्डी में योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 90 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का झंडा पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया ।
इस दौरान तृणमूल में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी फांसीदेवा विधायक प्रत्याशी छोटन किस्कू के अलावा प्रखंड चेयरमैन वासुदेव राय, अंचल अध्यक्ष सागर मालाकार, महिला अध्यक्ष सुभद्रा गिरी, युवा अंचल अध्यक्ष बोधिनाथ राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

























