Search
Close this search box.

बिहार : सूबे के 20 डीएसपी का हुआ तबादला ,गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बिहार /पटना

राज्य में जहा 10 आईपीएस का तबादला किया गया है वहीं 20 डीएसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग द्वारा  इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।मालूम हो कि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर, इम्तियाज अहमद डीएसपी मुख्यालय बक्सर को एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर, निगरानी डीएसपी मनोज कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, रामपुकार सिंह डीएसपी मुख्यालय भोजपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।







 वहीं, सुनील कुमार डीएसपी मुख्यालय टू भागलपुर को पुलिस उपाधीक्षक मद्द निषेध पटना, सिंधु शेखर सिंह डीएसपी बीएमपी 15 को पुलिस उपाधीक्षक मद्य निषेध पटना, लक्ष्मण प्रसाद डीएसपी मुख्यालय रोहतास को डीएसपी विशेष शाखा पटना, रामनिवास चौधरी डीएसपी को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, नुरुल हक पुलिस उपाधीक्षक आईजी कार्यालय गया को डीएसपी सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमराव में पदस्थापित किया गया है।जबकि रणजीत कुमार सिंह डीएसपी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय खगड़िया, अशफाक अंसारी डीएसपी बीएमपी डुमराव को पुलिस उपअधीक्षक बक्सर,  राज कुमार डीएसपी बीएमपी 12 को पुलिस उपाधीक्षक बीएमपी 10, फनी भूषण को पुलिस उपाधीक्षक बीएमपी 16, उदय कुमार सिंह को डीएसपी बिहार सैन्य पुलिस 1, विनोद कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय भोजपुर, रश्मि को डीएसपी मुख्यालय कटिहार, अजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पटना, ममता प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नालंदा, विनय आनंद पाठक पुलिस उपाधीक्षक सिपाही पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सिमुलतला, गौतम कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज को हटाकर bmp5 में डीएसपी बनाया गया है।






बिहार : सूबे के 20 डीएसपी का हुआ तबादला ,गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

× How can I help you?