किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित एतिहासिक स्थल बेणुगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बारह जनवरी को युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
हिन्दुत्व जागृति समन्वय समिति टेढ़ागाछ के तत्वावधान में टेढ़ागाछ प्रखंड के युवाओं व स्थानीय लोगों ने जंयती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को याद किया और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।नंदमोहन सिंह प्रखंड संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास,दयाल मारंडी धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक के तरफ से सभा को संबोधित किया गया।
जंयती समारोह में अभियान गीत गाकर स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया तथा महान संत स्वामी विवेकानंद जी के विचारों व संदेशों को जन-जन तक पहूँचाने के लिए संकल्प दिलाया गया। जिससे समाज में सुख व शांति की स्थापना हो सके और विश्व का कल्याण हो सके राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सके। इस संदेश के साथ लोगों को जागरूक करने पर विचार विमर्श किया गया।
जंयती समारोह में प्रभाकर सिंह, संजय कुमार सिंह, सुभाष ठाकुर, हिरालाल सिंह, खगेश्वर प्रसाद सिंह, गौतम कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद दास,सुमित्रा देवी,हेमलता कुमारी, ममता कुमारी,गोविंद सिंह, धरनीधर भारती,देवेंद्र, पिंकू आदि लोगों ने भाग लिया।