देश/डेस्क
स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,139 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,13,417 पहुंच चुकी है ।
वहीं 234 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,570 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,25,449 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,37,398 है।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि गुरुवार (7 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,93,36,364 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,35,369 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।



























