राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला बैठक आयोजित,संगठन की मजबूती पर चर्चा

SHARE:

कटिहार – शहर के आनंद भवन सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश सचिव पिंकू कुमार एवं संतोष मेहता मौजूद थे।बैठक में मुख्य रूप से जिला कमिटी,प्रखंड कमिटी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार हेतु विचार – विमर्श किया गया।

जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुर पार्टी का विस्तार 15 अगस्त तक पूरा कर प्रदेश कार्यालय भेजना है।इसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों को जल्द से जल्द कमिटी विस्तार करने का निर्देश दिए हैं।सभी प्रखंड अध्यक्ष ने 15 अगस्त से पहले कमिटी विस्तार करने का अवश्वासन दिए हैं।श्री आनंद ने कहा कटिहार जिला में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को काफी मजबूत करना है इसके लिए सभी जिला से लेकर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

श्री आनंद ने कहा बहुत जल्द पंचायती राज मंत्री माननीय श्री दीपक प्रकाश जी का कटिहार आएंगे इसके स्वागत के लिए भी सभी तैयार रहेंगे।बैठक में जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तपेश्वर सिंह,युवा जिला अध्यक्ष अंकित सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,महासचिव उदय सिंह,कपिल मंडल,कुणाल सिंह,मो शरीफुल,मनोज कुशवाहा,शिवशंकर सिंह, हीरालाल साहनी, ब्रजेश सिंह निषाद सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!