सड़क दुर्घटना में पुर्व मुखिया पत्नी की महेशखुट के पास हो चुकी थी मौत
कोढा /कटिहार-सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन यादव की मौत सिल्लीगुड़ी में इलाज के दौरान विगत रात हो गई।बताया जाता है कि राजगीर से लौटने के क्रम में कोढा प्रखण्ड के पवई पंचायत की पूर्व मुखिया साधना देवी पूरे परिवार के साथ महेशखूट में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
जिसमें घटनास्थल पर ही पुर्व मुखिया साधना देवी की मौत हो गई थी।दिवंगत मुखिया के पति जनार्दन यादव सहित पुत्र और पुत्री भी घायल हो गया था।मृतक जनार्दन यादव का इलाज सिल्लीगुड़ी में चल रहा था।दिवंगत मुखिया का शनिवार को श्राद्ध कार्यक्रम का अंतिम दिन था। देर रात्रि मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन यादव भी इलाज के दौरान अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
उनके निधन की खबर ने जहां उनके परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।वहीं प्रखण्ड के प्रबुद्धजनों को भी आहत कर दिया।क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों में विधायक कविता देवी,जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह,मुखिया संघ के अध्यक्ष मो.काजिम,जगतनारायण सिंह, भोला चौरसिया,मुख्य पार्षद धीरज सिंह,पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार महलदार,मो. नईमुद्दीन,समाजसेवी धीरेन्द्र प्रसाद मेहता,सुनील दास सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


























