सॉलिड वेस्ट नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की कार्रवाई,56 हजार वसूला गया जुर्माना

SHARE:

 

एक दिन में 56 हजार जुर्माना वसूला गया – नगर आयुक्त

 

कटिहार-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नगर निगम कटिहार की ओर से गठित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से शहर क्षेत्र में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स – 2026 की अवहेलना करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹56,000 छप्पन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं नगर निगम की टीम ने डॉक्टर राजेंद्र पथ स्थित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 

 

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों, व्यवसायियों एवं मॉल संचालकों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स – 2026 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। निगम आयुक्त संतोष कुमार ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चार प्रकार के डस्टबिन रखने की आवश्यकता एवं उनके उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी ताकि गीला कचरा, सूखा कचरा तथा अन्य अपशिष्टों का पृथक्करण सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कई होटल एवं रेस्टोरेंट में कचरे का पृथक्करण नहीं पाया गया। जिसके कारण संबंधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था कर कचरे को पृथक रूप से संग्रहित करें तथा नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियों को निर्धारित तरीके से उपलब्ध कराये।

 

 

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन करें तथा स्वच्छ एवं सुंदर कटिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, मो. नूर अली खान, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद चौधरी, परवेज सलीम, राजीव चाकी, अमरेन्द्र झा, मुकेश कुमार महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई