कटिहार में उन्मुखी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर

SHARE:

विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजन

ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर

 

मनिहारी/ कटिहार- मनिहारी प्रखंड कार्यालय सभागार में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण वीवी जी राम जी विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने की। इस दौरान मिशन के उद्देश्यों,ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका सशक्तिकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी आलेंदु कुमार ने मिशन की रूपरेखा, योजनाओं के संचालन एवं उनके प्रभावी कार्यान्वयन की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र परिवार तक रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

 

इस अवसर पर प्रखंड के सभी रोजगार सेवक,सभी पंचायत तकनीकी सहायक, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम ग्रामीण विकास योजनाओं को अधि प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई