मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था

SHARE:

डीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे

हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर

कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार एवं नगर निगम आयुक्त संतोष कुमार की ओर से बेहतर व्यवस्था दिया गया।

अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन,संवेदनशील स्थलों एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बलों प्रतिनियुक्ति की गई। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने स्थलों पर उपस्थित होकर लगातार विधि व्यवस्था का संधारण किया। जिला नियंत्रण कक्ष सभी स्थलों से लगातार संपर्क स्थापित कर विधि व्यवस्था साधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल विधि व्यवस्था का संधारण किया। मोहर्रम सभी स्थलों पर हर्षोल्लास वातावरण में शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है।चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं। चार स्तरीय दंडाधिकारी जुलूस पर पैनी नजर बनाए हुए थे। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिला प्रशासन चौकस रही।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई । इसके तहत सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन सिविल ड्रेस में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। जिला से लेकर नगर निगम क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि निगम पार्षद जिन्होंने अपने अपने स्थानीय थाना क्षेत्र के थाना के अध्यक्ष एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर बढ़ चढ़कर अपना सहयोग किया। इसके लिए सब बधाई के पात्र हैं।

सबों ने जिला प्रशासन व नगर निगम का आभार व्यक्त किया । विधि व्यवस्था बनाये रखने में एडीएम डॉ. विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव, एसडीपीओ विशाल आनंद, नगर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक हरेन्द्र कुमार, तरूण कुमार तरूनेश यातायात के मुकेश कुमार मंडल,दिनेश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देर रात तक शहर के आखाडा के खलीफा ने नगर थाना परिसर में लाठी के खेल का प्रदर्शन कर सम्मानित हुये।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!