कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में केस संख्या 17/26, धारा 3(ए) रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत दर्ज मामले दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम कुमार के नेतृत्व में एलएसआई सरिका कुमारी ने आरपीएफ टीम के साथ कटिहार यार्ड क्षेत्र में छापेमारी एवं घेराबंदी अभियान चलाया।

इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से डीजल लोको से काटकर चोरी की गई कॉपर वायर बरामद हुई।वही पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 जून की रात कटिहार रेलवे यार्ड में खड़ी डीजल लोकोमोटिव से कॉपर वायर काटकर चोरी की थी। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

रेल में आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के दिशा निर्देश पर आरपीएफ द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिस दौरान आरपीएफ ने बीते माह लगभग एक दर्जन से अधिक मामलों का उद्भेदन करने में सफलता हासिल किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई