मोहर्रम जुलूस में शामिल दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

SHARE:

फलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग -अलग मोहर्रम जुलूस के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी की गंभीर हालत देखते बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार फलका बस्ती अखाड़ा के मोहर्रम जुलूस में शामिल 26 वर्षीय मोहम्मद इस्तेखार आलम फलका निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महेशपुर अखाड़ा के भव्य जुलूस में शामिल 20 वर्षीय मोहम्मद तसलीम महेशपुर निवासी भी हादसे में जख्मी हो गये।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!