दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

SHARE:

फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के फलका- गेराबाड़ी मार्ग भरसिया सड़क किनारे दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दो बाइक के टक्कर में भरसिया सड़क पर साइकिल चौक समीप सड़क किनारे ठोकर से मोहम्मद रज्जाक मंसूरी भरसिया गांव निवासी मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटा सड़क जाम कर दिया।

बाइक से ठोकर मारनेवाले सवार दो युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंसाफ की गुहार लगाने लगे। सूचना पाकर फलका पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सांसद प्रतिनिधि तफसील अहमद पूर्व उप मुखिया फसी अहमद बुद्धिजीवी लोग पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पुलिस जाच पड़ताल करआगे के कार्रवाई में जुट गई है । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी का रो रो कर बदहवास है। मृतक घर चला कर घर के परिवार का भरण पोषण करता था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई