किशनगंज:हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से युवक झुलसा ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। फरसाडांगी गांव में घटित घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फरसाडांगी निवासी मुश्फिक आलम (19) पिता युसुफ अपने घर की छत ढलाई कर रहा था। सेटरिंग करने के लिए उसने ज्यों ही बांस को उठाया बांस छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसे जोरदार करंट का झटका लगा और वह छिटककर दूर जा गिरा।

घटना में मुश्फिक आलम को गंभीर चोटें आई और वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई