मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जान

SHARE:

नदी की धारा में बह रहे अन्य
सभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर चालित छोटी नाव डेंगी पर सवार तकरीबन 10-12 लोग झारखंड की कारगिल दियरा जा रहे थे। नाव पर सवार राहुल कुमार ने बताया कि नाव कुछ दूरी तय कर पायी थी कि नाव मे लगी मोटर में तकनीकि खराबी आ गयी। ईंजन बंद हो गया। नाव में पानी भरने लगा। नाव में अचानक पानी भरने से सवारों के बीच अफरा तफरी मच गयी।

चार युवक तैरकर मनिहारी गंगा किनारे पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। साथ ही अपने स्तर से बचाव राहत कार्य मे जूट गये। सूचना पाकर अंचलाधिकारी निहारिका राय, बीडीओ सनत कुमार तत्काल मनिहारी घाट पहुंचकर नदी में बह रहे लोगों की बचाव कार्य की कमान संभाली। स्थानीय ग्रामीणों व युवाओं के प्रयास व प्रशासन के संयुक्त प्रयास से नाव पर सवार उन लोगों को भी सकुशल रेसक्यू कर लिया गया जो नदी में बह गये थे।

मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने जानकारी दी कि छोटी नाव पर सवार होकर देर शाम 12 आदमी जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं दियरा जा रहे थें। लेकिन नाव डूबने से चार लोग तैरकर बाहर आ गये।

शेष नदी की धारा के साथ कुछ दूर बह गये। जिसे प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से सकुशल बचा लिया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। कहा कि आनेवाले दिनों इस तरह की हादसे को रोकने के लिए सख्त कदम उठखये जाएंगें। आमजनों से भी नदी मार्ग मे यात्र के दौरान निर्धित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई