नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

SHARE:


किशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान शिक्षिका कुमारी निधि के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक दिवाकर कुशवाहा ने बच्चों से नशे के नुकसान, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, सामाजिक बुराइयों एवं नशा मुक्त जीवन के महत्व से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी जानकारी एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर सहायक शिक्षक रफशन जानी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। बच्चों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी गई।


विद्यालय परिवार ने बताया कि नशा मुक्त सप्ताह के दौरान बच्चों के बीच विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई