वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!

SHARE:

  • कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की मिली बड़ी जिम्मेदारी, 30 वर्षों के प्रखर अनुभव से संगठन को मिलेगी अभूतपूर्व धार

​— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार में अब पत्रकार हित का एक नया इतिहास लिखेगा!”

न्यूज लेमनचूस, ​पटना ब्यूरो/बिहार।

पत्रकारों के हक, सम्मान और स्वाभिमान के लिए देश भर में संघर्षरत अग्रणी संगठन ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ एवं ‘वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल’ (बिहार इकाई) की ओर से आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सांगठनिक निर्णय लिया गया है। सूबे के प्रखर, निर्भीक और सामाजिक सरोकार के पहरेदार वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार झा (प्रवीण गोविन्द) की अद्वितीय सांगठनिक क्षमता, अटूट निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें एक साथ दो बड़ी जिम्मेदारियों से नवाजा है। ​संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रवीण गोविन्द को ‘कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष’ के साथ-साथ ‘प्रदेश महासचिव’ की भी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दोहरी कमान सौंपने का निर्णय लिया गया है।

​30 वर्षों की तपस्या और अटूट स्वाभिमान का सम्मान

​इस गौरवशाली निर्णय की घोषणा करते हुए ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ व ‘वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल’ (बिहार) के मुख्य अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि प्रवीण कुमार झा (प्रवीण गोविन्द) केवल एक नाम नहीं, बल्कि बिहार की निर्भीक पत्रकारिता की एक जीवंत पाठशाला हैं। उनके पास पत्रकारिता और सांगठनिक संचालन का 30 वर्षों का एक लंबा, प्रखर और बेदाग अनुभव है। उन्होंने हमेशा अपनी कलम और अपनी आवाज से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ी है। निश्चित तौर पर उनके इस विराट अनुभव, कुशल रणनीतिक कौशल और सिंह जैसी सांगठनिक क्षमता का अभूतपूर्व लाभ ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ और ‘वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल’ को मिलेगा। उनके नेतृत्व में बिहार के कोने-कोने में संगठन न सिर्फ मजबूत होगा, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।

​ ‘वॉयस ऑफ मीडिया’ का संकल्प: अब और बुलंद होगी पत्रकारों की आवाज

​वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को यह दोहरी कमान मिलने से पत्रकार जगत, बुद्धजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कोसी-सीमांचल से लेकर मगध और मिथिलांचल तक के साथियों का मानना है कि प्रवीण गोविन्द का यह सांगठनिक विस्तार संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। ​प्रवीण गोविन्द के कुशल मार्गदर्शन में अब संगठन पूरी निष्ठा और अटूट ऊर्जा के साथ राज्य के हर छोटे-बड़े, ग्रामीण व शहरी पत्रकार साथी के सम्मान की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। कुल मिलाकर हम तो यही कहेंगे

​”अनुभव की भट्टी में तपकर जो लोहा फौलाद बनता है,
उसी के हाथों में नेतृत्व का नया इतिहास सजता है!
‘वॉयस ऑफ मीडिया’ का यह संकल्प अब और प्रखर कहलाएगा,
प्रवीण गोविन्द के नेतृत्व में हर पत्रकार अपना हक पाएगा!”

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई