निर्धारित अवधि में लक्ष्य की करें प्राप्ति–डीएम,जिला समन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

SHARE:

कटिहार–समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजित किया गया। जिसमें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी विकासात्मक योजनाओं के लिए प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि,शत – प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु तैयार की गई कार्य योजना विभिन्न योजना से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने क्रमवार आपूर्ति, पंचायतीराज आइसीडीएस,सहकारिता, शिक्षा,कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण,सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन,पीएचईडी, नगर निगम,मत्स्य आदि विभाग एवं आपदा प्रबंधन,बैंकिग आदि प्रशाखा के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान डीएम ने निलाम पत्र पदाधिकारी को वर्ष 2005 से पूर्व के मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया तो वहीं बैंकिग प्रशाखा को फार्म 09 एवं 10 का मिलान नहीं करने वाले बैंकों से रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

सभी अंचलाधिकारियों को सम्पूर्ति पोर्टल पर तेजी से डाटा इंट्री कराने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने सहकारिता विभाग धान अधिप्राप्ति,सीएमआर, सीडब्ल्यूजेसी लेकर भी निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार, उपविकास आयुक्त अमित कुमार,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुमार धनंजय ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद , वरीय उपसमाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा यशस्वी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।जबकि अन्य वीडीओ कांफ्रेस के माध्यम से शामिल हुए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई