कटिहार – बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रशिक्षण, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण , किसानों के खेत पर परिक्षण, खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. मृणाल वर्मा द्वारा कुलपति को विस्तार से जानकारी दी गई । केंद्र में नव स्थापित सामुदायिक रेडियो स्टेशन का भी निरीक्षण कुलपति के द्वारा किया गया। सामुदायिक रेडियो स्टेशन द्वारा प्रसारित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया । सामुदायिक रेडियो स्टेशन द्वारा किसानों के लिए कृषि से जुड़ी समसामयिक जानकारी का प्रसारण किया जाता है। जिसकी सराहना कुलपति द्वारा की गयी ।
आगामी 27-28 जून को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आयोजित होने वाले आम समागम कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु रेडियो द्वारा जिंगल प्रसारित किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र के क्रिया कलापों पर कुलपति ने संतोष जताया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ.सुशील कुमार पाठक, निदेशक प्रशासन डॉ. राजेश कुमार, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. श्वेता शाम्भवी उपस्थित रहे।
























