बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना परिसर में सोमवार को आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है।
सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की भी अपील की गई। उन्होंने बताया कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता है।
बैठक में अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार एवं एसआई अमित कुमार, बरेटा मुखिया प्रतिनिधि जोहेर आलम, सरपंच प्रतिनिधि बकरुद्दीन अंसारी, जदयू नेता राजीव चौधरी, भाजपा नेत्री शांति जायसवाल, पूर्व मुखिया मोतीउर रहमान, जिला परिषद शारिब खान, पंचायत समिति सदस्य शीला जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


























