अल करीम विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

SHARE:

कटिहार –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल करीम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुलपति प्रो.सैयद मोइद अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अधीनस्थ कालेज एवं विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक,कटिहार मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सीबा हुसैन, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। कुलपति ने कहा कि योग ऐसा व्यायाम है,जिसमें किसी उपकरण की मदद नहीं लेनी पड़ती है।

साथ हीं शरीर को निरोग रखने में इसकी काफी महत्ता है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि इसका जन्म भारत में हीं हुआ और आज पूरा विश्व इसे अपना रहा है।

कुलपति ने कहा कि इसकी महत्ता को मानते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2014 में एक प्रस्ताव के जरिये 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया है।शिविर में लोगों ने योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में कई प्रकार का योगाभ्यास किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई