बरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज तथा पूरे बरारी क्षेत्र का मान बढ़ाया है।इस उपलब्धि से नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है।
नगर पंचायत निवासी दीपनारायण मालाकार के पौत्र बौध नारायण मालाकार के पुत्र तथा स्वतंत्रता संग्राम एवं सामाजिक चेतना के प्रतीक रहे क्रांति योद्धा स्वर्गीय नक्षत्र मालाकार के प्रपौत्र कुमार गौरव सैनी ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी पद के लिए अपनी योग्यता सिद्ध की है।वर्तमान में कुमार गौरव सैनी भारतीय रेलवे के कोलकाता मेट्रो रेल में असिस्टेंट चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं।
नौकरी की व्यस्तताओं के बीच उन्होंने कठिन परिश्रम दृढ़ संकल्प एवं लगन के बल पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की।उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है।कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।कुमार गौरव सैनी की सफलता से मालाकार परिवार में हर्ष का माहौल है।परिजनों मित्रों शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बरारी के लोगों का कहना है कि गौरव की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेगी।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कुमार गौरव सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे बरारी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उनकी सफलता ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया है।बल्कि बरारी की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।कुमार गौरव सैनी की इस शानदार सफलता पर पूरे बरारी नगर पंचायत में खुशी की लहर है तथा लोग इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।




























