बहादुरगंज/प्रतिनिधि
शुरुआती बारिश से ही उफनती नदियों के विकराल रूप से क्षेत्र में नदी के बढ़ते कटाव को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटाव प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने रविवार को जल संसाधन विभाग के अभियंता और स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम मौके पर पहुंचे।
टीम ने कटावग्रस्त स्थल का जायजा लिया और स्थिति का आकलन किया। अभियंताओं ने बताया कि कनकई नदी की धार में मेंडिंग के कारण डोरिया टोली गांव में कटाव का खतरा बढ़ चुका है, जिससे कई घरों और खेतों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है।
मौके पर से ही कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने फ़्लड फाइटिंग कार्य का आदेश दे दिया।जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग का काम शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
इस दौरान सहायक अभियंत प्रियेश कुमार, कनीय अभियंता दिलीप कुमार एवं स्थानीय समाजसेवी व ग्रामीण मौजूद थे।




























