मनिहारी /कटिहार – पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर ओटो लुट कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वहीं कुमारीपुर के डूमरकोल से देशी कट्टा के साथ दुसरा अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात मनिहारी कटिहार मुख्य सड़क पर अपराधियो ने एक ओटो लुट लिया था ।
लुट कांड मे शामिल दो अभियुक्त को पूर्व के समय गिरफ्तार कर लिया गया था । तीसरा फरार अभियुक्त सत्यम पासवान उदामारेखा मुफस्सिल थाना कटिहार फरार था ।
जिसे जाल बिछाकर धर दबोचा गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि बिती रात कुमारीपुर के डूमरकोल कलवट के पास से रवि शंकर पासवान को देशी कट्टा के साथ के साथ गिरफ्तार किया गया है । दोनो गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है ।





























