घर में सीसीटीवी लगाना पड़ा भारी,मारपीट कर किया घायल

SHARE:

सात आरोपियों ने मारपीट कर किया घायल

मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचवर्गा गांव में एक आदिवासी परिवार के द्वारा अपने घर में सीसीटीवी लगाना भारी पड़ गया और गांव के ही कुछ लोगों ने सीसीटीवी लगाने वाले वीरेन कुजूर से पहले तो तू तू मैं मैं किया और बाद में उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे पीड़ित वीरेंद्र कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना घटित होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मनसाही पुलिस को दी गई मगर समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने पर पीड़ित आक्रोशित हो गए और दर्जनों आदिवासियों का जत्था मनसाही थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगने लगा। आदिवासी समुदाय के लोग तब तक थाने में डटे रहे जब तक थाना अध्यक्ष के द्वारा उन्हें ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं मिल गया। थानाध्यक्ष समझाने के बाद सभी पीड़ित मान गए और अपने घर के लिए निकल गए। घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में जारी है। घटना को लेकर पीड़ित ने गांव के ही मो वसीम सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस कार्रवाई में जुट गई। जो भी दोषी होंगें उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई