डंडखोरा/कटिहार–बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जन सहयोग एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।यह शिविर लगातार तीन दिनों तक प्रखंड मख्यालय में आयोजित होगा।

जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लोग अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दे सकेंगे।वहीं महिने के तीसरे मंगलवार का जन सहयोग शिविर द्वाशय पंचायत मुख्यालय में आयोजित हुआ। जहां विभिन्न विभागों का स्टाॅल लगाकर लोगों से आवेदन लिया जा रहा था। इस दौरान केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के लाभुकों के आवेदन के निष्पादन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा था।डीएम तथा एडीएम ने शिविर का निरीक्षण किया।उनके द्वारा निष्पादित आवेदनों का प्रमाण पत्र भी लाभुकों को प्रदान किया। प्रखंड मुख्यालय के शिविर में समाज कल्याण विभाग के 09,राजस्व विभाग के 08,सांख्यिकी विभाग के 05,जीविका से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुआ।जीविका के प्राप्त आवेदन का ऑन द्र् स्पाॅट निष्पादन कर लाभुक प्रियंका कुमारी को इसका प्रमाण पत्र भी जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त करा दिया गया।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा शिविर आयोजन का उद्देश्य आमजनों की समस्या का निश्चित अवधि 30 दिनों के अंदर कराना,तथा सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तत्परता से आवेदनों का निष्पादन भी तेजी से हो रहा है।उन्होने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय में लगातार तीन दिनों तक चलने वाले शिविर में आवेदन देने अपील करते हुए कहा कि सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन कर दिया जाएगा।प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर पंचायती राज प्रतिनिधियों ने बुके देकर पदाधिकारी द्वय का स्वागत किया।
डीएम ने स्टाॅल पर पहुंचकर लोगों से बात कर उनकी समस्या को भी जाना।वहीं एक शिकायत पर राजस्व कर्मचारी को बुलाकर फटकार भी लगाई।इस क्रम में डीएम और एडीएम ने राजस्व महाभियान को लेकर प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन करने के कार्य का भी जायजा लिया।बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के शिविर में समाज कल्याण विभाग के 09,राजस्व विभाग के 08,सांख्यिकी विभाग के 05,जीविका से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुआ।जबकि पंचायतस्तरीय शिविर के लिए कुल 164 आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें 156 का निष्पादन कर दिया गया है।
इस दौरान एसडीसी नैमिष कुमार,सीओ सादी रऊफ,बीडब्ल्यूओ संजीत कुमार,दीपशिखा,बीएओ शिवानी गुप्ता,बीसीइओ अमरेन्द्र गुप्ता,पीओ सतीश कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष मुखिया निरंजन मंडल, उपाध्यक्ष आलोक चौहान, मुख्यालय पंचायत मुखिया पार्वती हेम्ब्रम,द्वाशय पंचायत मुखिया नौशाबा,पूर्व जिप सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा,पूर्व प्रमुख पूनम देवी सहित प्रखंडस्तरीय अन्य विभागीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। शिविरों में महिला व पुरुषों की संख्या काफी रही।हलांकि इनमें अधिक लोगों को पेंशन नहीं मिलने की ही शिकायत थी।


























