समेली प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ

SHARE:

समेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम जनता को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा आवेदन, पंजीकरण एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से संबंधित सहायता भी प्रदान की जा रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभुक शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवार योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा बीओसीडब्ल्यू निर्माण कामगार कल्याण योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर कटिहार डीसीएलआर शशांक शेखर, बीडीओ सत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता, अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, प्रखंड परिवर्तन श्रम पदाधिकारी विमल कुमार, जीविका के बीपीएम प्रकाश सिंह, समन्वयक पूजा नायक, जेई ऋषिकेश देव, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, हेल्थ मैनेजर देवभूषण कुमार, बीआरसी लेखापाल विनोद कुमार सिंह, मुखिया अनीता देवी, सरपंच प्रेमलता देवी, पोठिया थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनामिका कुमारी, पशु चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु भवेश, किसान सलाहकार अरुण कुमार यादव, शंभू कुमार मंडल,लिली कुमारी, मनोहर कुमार, पूजा कुमारी, मनीष कुमार, पंकज कुमार, स्वच्छता प्रवेक्षक पवन कुमार, अमित सहारा, सीएससी संचालक रूपेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विनीत कुमार, तौसीफ आलम, आशुतोष कुमार,मुकेश कुमार, सुमन कुमार, प्रवीण कुमार एवं लूसी कुमारी सहित कई पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 18 जून तक आयोजित इस शिविर में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई