बाइक सवार ने साइकिल चालक को मारी टक्कर,साइकिल चालक बुरी तरह हुआ जख्मी

SHARE:

प्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप शाम में एनएच 81मुख्य सड़क पर ट्रिपल बाइक सवार ने साइकिल चालक को मारी जोरदार ठोकर। साइकिल सवार बुरी तरह जख्म हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्राणपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्राणपुर पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले आया।

प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।उक्त जख्मी युवक प्राणपुर थाना क्षेत्र के चतरा टोला चौमुखा गांव निवासी राजकुमार सिंह के रूप में पहचान हुई है।

जख्मी युवक के परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन करके प्राणपुर गांव से चतरा टोला चौमुखा गांव आ रहा था।इसी क्रम में कमल चौक के समीप एनएच 31 मुख्य सड़क पर पीछे से आ रहे ट्रीपल लोड बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे साइकिल सवार राज कुमार सिंह वार्ड संख्या छः चतरा टोला चौमुखा थाना प्राणपुर जिला कटिहार बुरी तरह जख़्मी हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल कटिहार में हो रहा है। घटनास्थल से बाइक को जप्त कर आगे कि करवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई