कटिहार:दीपक, फैजान और बेबी साह बने बारसोई नगर सशक्त स्थायी कमेटी के सदस्य

SHARE:

एसडीओ ने दिलाई शपथ

बारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई के सशक्त स्थायी कमेटी के सदस्य के लिए शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में चुनाव कराया गया । मतदान प्रक्रिया के तहत वार्ड सदस्य दीपक दास, फैजान और बेबी साह ने जीत हासिल की। पूरे नगर पंचायत को तीन भाग में बांटकर बॉक्स संख्या एक, बॉक्स संख्या दो और बॉक्स संख्या तीन बनाकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।

वहीं बॉक्स नंबर एक में दो प्रत्याशी दीपक चंद्र दास और धर्मेंद्र सिंह ने अपना नामांकन किया था। वहीं बॉक्स संख्या दो में मोहम्मद फैजान और बेबी खातून प्रत्याशी बने। वहीं बॉक्स संख्या 3 में बेबी साह ,मेघनाथ मंडल, रोहित भगत सितारा बेगम ने अपना नामांकन किया था। वहीं बॉक्स संख्या एक में धर्मेंद्र सिंह को 8 मत प्राप्त हुए जबकि दीपक दास ने 9 मत प्राप्त कर बाजी मार ली।

बॉक्स संख्या दो में बेबी खातून को 6 मत से पटकनी देकर मोहम्मद फैजान 11 मत प्राप्त कर उक्त कमिटि के सदस्य के लिए चुन ले गए। जबकि बेबी साह ने अपने चार निकटतम प्रतिनिधि मेघनाथ मंडल, रोहित भगत, सितारा खातून को मात देकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मेघनाथ से दो मत अधिक लाकर विजय श्री प्राप्त की। अनुमंडल कार्यालय बारसोई में सुबह 8 बजे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ कर दी गई थी। एक तरफ जहां अनुमंडल क्षेत्र के वरीय पदाधिकारी गणों को चुनाव में लगाया गया था। वहीं पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। पूर्ण सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुआ।

वहीं हार जीत की घोषणा होने के बाद तीनों विजई प्रत्याशी को अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, ग्रामीण विकास पदाधिकारी कालिदास जिया ने संयुक्त रूप से जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ भी अनुमंडल पदाधिकारी राजु कुमार द्वारा दिलाई गई। तथा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत के विकास के लिए तीनों विजय प्रत्याशियों को शुभकामना दी। वहीं मुख्य पार्षद विमला देवी ने तीनों विजय प्रत्याशी को जीत को लेकर शुभकामना दी। इस अवसर पर बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार, खालिदा जिया ग्रामीण विकास पदाधिकारी आजमनगर सब इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी इत्यादि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई