संवाददाता: बिपुल विश्वास
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 एवं 20 में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, वार्ड पार्षद चांदनी सिंह एवं बुलबुल यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि वार्ड संख्या 6 में लगभग 22 लाख 38 हजार 100 रुपये की लागत से विनोद मिश्रा के घर से ज्योति सिनेमा मोड़ तक नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या 20 में 11 लाख 23 हजार 400 रुपये की लागत से ट्रेनिंग स्कूल चौक से विनोदानंद ठाकुर के घर तक नाला निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सभी प्रमुख एवं सहायक नालों का निर्माण कर उन्हें मुख्य नाला से जोड़ा जाएगा, ताकि बरसात के दिनों में होने वाली जलजमाव की समस्या से आम लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नाला निर्माण से क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।
























