कुरसेला /कटिहार – थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी खगेश यादव एवं चंदन यादव की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


























