बारसोई /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे के मौके पर अनुमंडलीय एएनएम इंस्टिट्यूट बारसोई में लैंप लाइटिंग एंड ओथ टेकिंग समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई के उपाधिक्षक डॉ. एम ए उस्मानी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव नयन प्रसाद, प्रचार्या डैजी कुमारी, डॉ रीमा सरकार, डॉ अविनाश दुबे, डॉ रश्मि, डॉ विनीता, डॉ ऐश्वर्या, शिक्षिका सुरभि सुमन, लिपिक चंदन झा,कविता सरकार, अस्पताल प्रबंधक सद्दाम हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान सबों ने आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित कीं। मौके पर बारी-बारी से एएनएम सत्र वर्ष 2025–27 के प्रथम वर्ष की कुल 52 छात्राओं को लेम्प लाइटिंग एवं कैपिंग दिया गया। इस दौरान इंस्टिट्यूट की प्राचार्या ने सभी एएनएम छात्राओं को मानव सेवा, दृढता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव का शपथ दिलाया।
इस संबंध ने प्राचार्या डेजी कुमारी ने जानकारी दी कि अब सभी एएनएम छात्राएं अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में प्रायोगिक पाठ्यक्रम की शुरुआत करेंगी। मौके पर सभी छात्राओं ने एक सुर में बताया वें सभी निःस्वार्थ भाव से बगैर किसी भेदभाव के मरीजों का सेवा करेंगी।
इस संबंध में शिक्षिका सुरभि सुमन ने कहा कि एएनएम -छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण भी डॉक्टर की निगरानी में मिल रहे। आज शपथ भी दिलाई गई इनका दायित्व के बारे में जानकारी दी गई की मरीज का सेवा करना पहला धर्म है। जाति पाति से ऊपर उठकर अपना धर्म को निभाते हुए अपना कर्तव्य का निर्वाह करना है। तथा मरीजों को दर्द से निकालना भी एक मानव सेवा है।


























