ऑनलाईन दवा बिक्री के खिलाफ दवा दुकानदारों का हडताल 20 को – प्रशान्त

SHARE:

देश भर में 20 मई को दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे

कटिहार – ऑल इंडिया केमिस्ट्स एसोसिएशन तथा बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आहवान पर ऑनलाइन दवा बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए राज्य सहित कटिहार जिला के सभी दवा व्यवसाई एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पुर्व संयुक्त सचिव सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन दवा में भारी डिस्काउंट दिया जाता है।

जो कि सारा मार्जिन छोड़ भी दिया जाय तो संभव नहीं है। इससे नक़ली दवा के प्रचलन का अंदेशा बढ़ा है। हाल के कुछ वर्षों में नक़ली दवा का प्रचलन बढ़ गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी में एआई जेनरेट प्रिस्क्रिप्शन के द्वारा नशीली दवा का प्रचलन भी बढ़ा है।

जिससे एक युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हमारे राज्य तथा राष्ट्रीय संगठन समय समय पर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का प्रयास करते रहीं हैं। इसी के तहत 20 मई को बंदी पुरे देश सहित राज्य और जिला में भी रखा गया है। जिला के कंपनी मामले के संयोजक ओमप्रकाश मित्तल ने आम जनों से आग्रह किया है कि आवश्यक दवाएं 20 से पहले खरीद लें। हड़ताल के दिन असुविधा हो सकती है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई