मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र कुरेठा के प्रांगण में करोड़ों रुपए के बने चमचमाता पशु अस्पताल उद्घाटन का बाट जो रहा हैं। पशु अस्पताल भवन को डॉक्टर के हैंडओवर नहीं करने से डॉक्टर एवं अन्य कर्मी वहां सैकड़ो वर्ष पुराने जर्जर मवेशी भवन में कार्य करने पर मजबूर हैं।
जबकि वह जर्जर भवन कभी भी गिर कर ध्वस्त हो सकती हैं एवं कोई भी अनहोनी घटना घट सकती हैं। ऐसी स्थिति में संवेदक के लापरवाही को देखते हुए पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने घोर निंदा की हैं। जबकि स्थानीय ग्रामीणों में रोस व्याप्त हैं ।
पुरे पंचायत में जनसंख्या अधिक होने के कारण एक ही पशु अस्पताल पर सभी आश्रित हैं। इस मामले पर डॉक्टर रिंकी कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पशु अस्पताल भवन तो बन गया हैं। मगर उन्हें नहीं सौंपा गया हैं। जिस कारण से जर्जर भवन में ही मवेशी के दवाई वितरण करना आदि कामकाम चल रहा हैं।


























