लोहिया स्वच्छता अभियान की उड़ रहीं धज्जियां,गलियों में गंदगी एंव गंदे पानी से लोग परेशान

SHARE:

फलका /कटिहार -प्रखंड क्षेत्र सोहथा दक्षिण पंचायत बाजार की हाट वाले गली में नाली का गंदा पानी बहने से परेशानी को लेकर पिछले दिनों न्यूज़ पेपर में प्रकाशित हुआ था। दक्षिण सोहथा पंचायत के मुखिया अनिता गुप्ता के द्वारा ग्रामीण को आश्वासन मिला था। रोड पर बह रहे हैं गंदे पानी से राहगीर एवं ग्रामीणों को निजात मिलेगी। सोमवार को नाला का पानी साफ सफाई कराया गया।

नाली में कचरा भरे रहने से गंदा पानी ओवरफ्लो कर रास्ते में बहने से राहगीरों व वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने बताया कि रोड पर लगे गंदे पानी को लेकर नाला का कचरा एवम् साफ सफाई किया गया ।

जिससे ग्रामीण एवं राजगीरों को आने जाने में परेशानी नाहो दूषित पानी से बीमारी का शंका बनी रहती है। इन सब चीजों को देखते हुए सफाई की गई है। उन्होंने कहा पानी निकासी का समाधान बहुत जल्द की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई