विभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन
कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रणवीर सिंह , जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी तथा अन्य पदाधिकारियों ने की। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया।
लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों,अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षकारों की उपस्थिति में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
विधिक प्राधिकार के सचिव कमलेश देउवा ने बताया कि मामले मे सेटलमेंट के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के सोलह बेंच का गठन किया गया था। जिसमें सुलहनीय वाद का निपटारा किया गया। चालान जुर्माना भरने के लिए आमजनों को पचास फीसदी की छुट दी गयी ।


























