निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमन

SHARE:

कटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक शुरुआत नहीं, बल्कि बिहार में नई सोच, युवा नेतृत्व,आधुनिक दृष्टिकोण और विकास की राजनीति को नई मजबूती देने वाला क्षण है।डॉ. सुमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों से बिहार को सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में नई पहचान दिलाई है।

आज बिहार जिस विकास मॉडल के लिए पूरे देश में चर्चा का विषय बना है, उसमें नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच, मजबूत इच्छाशक्ति एवं जनहितकारी नीतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब निशांत कुमार जी के सक्रिय राजनीति में आने से इस विकास यात्रा को नई गति एवं नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता हमेशा से ही पार्टी नेतृत्व के निर्णयों के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। निशांत कुमार के आगमन से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं आम समर्थकों में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

बिहार की नई पीढ़ी उन्हें एक शिक्षित, सरल, संवेदनशील एवं आधुनिक सोच वाले युवा नेतृत्व के रूप में देख रही है। डॉ. सुमन ने कहा कि इंजीनियर निशांत कुमार जी तकनीकी शिक्षा एवं प्रशासनिक समझ रखने वाले व्यक्तित्व हैं। उनकी सोच बिहार को तकनीकी, शैक्षणिक,औद्योगिक एवं रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य करेगी।

आने वाले समय में वे युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए विकास आधारित राजनीति को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जदयू के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि निशांत कुमार जी का राजनीति में आगमन बिहार के लिए शुभ संकेत है तथा इससे पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!