कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए

कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर चलती ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर विशेष अभियान चलाकर 4 महिलाओं सहित 21 अवैध हॉकरों को पकड़कर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर सब इंस्पेक्टर मुक्तिशील के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट कटिहार ईस्ट की टीम ने कटिहार एवं मनिया रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 2/6-7 के पास घेराबंदी कर विशेष अभियान चलाया गया। जिस दौरान रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहे तीन युवकों रवि दास,चंदन पासवान एवं विष्णु कुमार महालदार को पकड़ लिया गया। पकड़े गए तीनों कटिहार जिला के निवासी है।

जिनके द्वारा स्वीकार किया कि करीब एक माह पूर्व उन्होंने ट्रेन संख्या 15484 डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। घटना के दौरान मनिया कटिहार रेलखंड के बीच चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। जिससे एसी कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि मोबाइल छीनने में वे सफल नहीं हो सके और घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे।

जिसकी आरपीएफ द्वारा लगातार खोज की जा रही थी। वही आरपीएफ टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय कटिहार में पेश किया, जहां रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव द्वारा पकड़े गए तीनों लोगों को जेल भेज दिया। दूसरी ओर कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में शनिवार को अवैध हॉकरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 4 महिलाओं सहित कुल 21 अवैध हॉकरों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव ने सभी आरोपियों पर आर्थिक दंड लगाया।

बाद में जुर्माना राशि जमा करने के उपरांत सभी को मुक्त कर दिया गया। आरपीएफ की लगातार कार्रवाई से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए रेल में अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई