KishanganjNews:पंचायती के दौरान मारपीट, महिला घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज


टाउन थाना क्षेत्र के जनमजय गांव में पूर्व के विवाद के निपटारे के लिए आयोजित पंचायती में मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष के द्वारा लाठी डंडे से वार किए जाने से सहर बानो पति फैयाज आलम गंभीर रूप से घायल हो गई। पंचायत में मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं पीड़िता ने बताया कि उसका भूमि विवाद पूर्व से गांव के ही फजलुर रहमान के साथ चल रहा था। विवाद के निपटारे के लिए गांव में पंचायती की जा रही थी। जिससे नाराज होकर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। घटना में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई