कटिहार :पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित,सुनी गई समस्या

SHARE:

बारसोई /कटिहार – पुलिस एवं पब्लिक के बीच विश्वास बढ़ाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कचना थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधिकारी के समक्ष रखा। मौके पर थानाध्यक्ष ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जल्द समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि थाने में सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर बेझिझक अपनी समस्या रखने की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई