महिला संग मदरसा शिक्षक संदिग्ध स्थिति में पकड़ाया,ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस के हवाले किया

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बाल बच्चेदार पुरुष को शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू (36) पिता मोहम्मद अली हसन को गांव के ही रुखसाना (काल्पनिक नाम)के साथ महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

बताया जाता है कि महिला की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार  हुई थी। शादीशुदा जिंदगी ठीक – ठाक चल रहा था। परंतु शादी के बाद से ही पति मजदूरी करने हैदराबाद गया हुआ है।मजदुरी करने गए दंपति के दो बच्चे भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला और युवक के बीच पिछले लगभग छह माह से अवैध संबंध होने की चर्चा गांव में चल रही थी।

जिसे महिला ने खुद स्वीकारा है। परिजनों ने देर रात दोनों को एक साथ बंद कमरे में अर्धनग्न अवस्था में देखा। जिस पर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों के हाथ रस्सी से बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पकड़ा गया युवक गांव के ही मदरसा इत्तेहादुल मुस्लेमीन में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। मामले को रफा दफा करने के लिए घंटो पंचायत हुई। परंतु मामले का जब समाधान नहीं हुआ तो घटना की सूचना आजमनगर पुलिस को दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा महिला तथा पुरुष को घंटो बांध कर रखा गया था। सूचना पाकर आजमनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई