केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

SHARE:

कटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। उक्त महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन तथा आगामी शैक्षणिक सत्रः 2026 27, 01 जुलाई, 2026 से पठन-पाठन प्रारम्भ कराने हेतु पूर्णियाँ विश्वविद्यालय अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में निम्नलिखित शिक्षकों को प्रतिनियोजन के आधार पर प्रधानाचार्य के पद पर तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया जाता है ।

इसके अंतर्गत केबी झा कॉलेज महाविद्यालय के प्रो. विनय कुमार पांडे को डांखोरा और प्रो. सतीश मिश्रा को अमदाबाद प्रतिनियुक्त किया गया। इस मौके पर केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने दोनों को अंगवत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने भी दोनों को अंगवत्र ओर डायरी ओर कलम दिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नगर सह मंत्री रवि सिंह,विशाल सिंह,ध्रुव झा , प्रो. सुभाष कुमार,राहुल झा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई