संवाददाता/किशनगंज
किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति के साथ मुंबई गया था, अचानक लापता हो गया था ।
काफी दिनों तक जब उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली उसके बाद परिजनों के द्वारा शाहबाज के परिजनों और अन्य लोगो पर कथित रूप से चुन्ना को बेचने का आरोप लगाया था ।
शाहबाज ने बताया कि काफी मुश्किल से शाहबाज को उन्होंने तलाश किया और उसे घर लाया गया है ।इधर चुन्ना का कहना है कि घर वालो ने झूठा अफवाह उड़ाया था ।चुन्ना की वापसी के बाद शाहबाज और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है




























