एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग

SHARE:

सालमारी / कटिहार – सालमारी व्यवसा संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर गाड़ी संख्या 15719- 20 कटिहार – सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए कहा की इस ट्रेन में पहले 13 बोगियां थी। लेकिन अब छ:बोगियां हैं। इस से ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाती है।

लोगों को बैठने की जगह नहीं मिलती है। उन्होंने कहा की यह क्षेत्र बंगाल की सीमा से सटा होने के कारण यहां के व्यापारियों का अधिकांश कारोबार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से होता है।

ऐसे में बोगियां बढ़ाये जाने से व्यवसायों को कारोबार में सुविधा होगी। साथ ही अधिक संख्या में नोकरी पेशा लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करते हैं। बोगियां बढ़ाये जाने से रेल विभाग को राजस्व का भी लाभ होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई