संवाददाता: अरुण कुमार
फारबिसगंज में शिशु रोग विशेषज्ञ पर हमला किए जाने का प्रयास और वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित चिकित्सक डॉ दीपक कुमार द्वारा इस संबंध में फारबिसगंज में अज्ञात हमला वर के खिलाफ आवेदन देकर कारवाई की मांग की गई है।
पीड़ित चिकित्सक द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बीते 3 मई को वो अपने परिवार के साथ अपने निजी अस्पताल से कुंवाड़ी स्थित अपने घर जा रहे थे इसी दौरान कोठी हाट फारबिसगंज से महज 500 मी० दूरी पर एक अज्ञात बाईक सवार के द्वारा कार को ओवरटेक किया गया। और बीच रोड पर गाडी लगाकर रास्ता अवरूध कर दिया , साथ ही गाली गलोज के साथ हेलमेट से प्रहार करके मेरे गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया।
और बार-बार गेट खोलने में असमर्थ होने पर वह अपने कमर से किसी प्रकार का हथियार निकालने का प्रयास कर रहा था।जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से उसको और उसके खड़ी गाड़ी को ठोकर मारते हुए खुद को और अपने परिवार को बचाने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मददगार मौके पर पहुंचे साथ ही 112 पुलिस भी आ गई।लेकिन हमला वर फरार हो गया।पीड़ित दीपक कुमार ने कहा कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है उसके बावजूद इस तरह की घटना से वो भयभीत है ।वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले के तहकीकात में जुटी गई है।जांच के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
























