भूमि विवाद में भांजे ने मामा पर धारदार हथियार से किया हमला,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

भूमि विवाद में एक भांजे ने अपने मामा पर धारदार हथियार से वार कर दिया। टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में मियापुर गांव में घटित घटना में महबूब आलम के सिर पर गंभीर चोंट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी चार बेटियों की शादी हो गई है। सभी अपने ससुराल में रहते हैं। जिसका फायदा उठाकर भांजा मोहसिन और मसूद उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई