मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मछुआरों को मिले थ्री-व्हीलर और नाव-जाल के पैकेज

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

मछुआरों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला मत्स्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी विशाल राज ने उद्घाटन किया। इस मौके पर लाभार्थियों के बीच आधुनिक संसाधनों का वितरण किया गया।

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हो इसके लिए कई योजनाएं विभाग द्वारा चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि मछुआरों के बीच दो नाव का वितरण किया गया है साथ ही थ्री व्हीलर सह आइस बॉक्स ,जाल पैकेज एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया है।

गौरतलब हो कि सरकार इस वाहन पर लाभार्थियों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है, जिससे उनके व्यापार में वृद्धि होने की उम्मीद है।सामग्री मिलने के बाद मछुआरों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई और सभी सरकार एवं प्रशासन के इस पहल की सराहना करते दिखे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई