सागर चंद्रा/किशनगंज
बेलवा के समीप डोंक नदी से अवैध बालू खनन मामले में टाउन थाना में केस दर्ज किया गया है। खान निरीक्षक सुनील कुमार के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताते चलें कि गत मंगलवार को बेलवा के समीप अवैध खनन की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान डोंक नदी के किनारे बेलवा टुकामारी में अवैध बालू खनन में प्रयुक्त थर्मोकोल के दो नाव बंधे मिले थे।
जिसे जेसीबी की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। जिसकी सहायता से बालू अवैध खनन किया जाता था। जबकि टेंगरमारी पुल के पास अवैध खनन की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के क्रम में नदी किनारे वाहनों के आवाजाही के निशान तो मिले थे, लेकिन कोई भी वाहन मौजूद नहीं मिला था।
नदी के किनारे थर्मोकोल के 10 नाव बंधे मिले थे । इसे भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर 10-12 व्यक्तियों द्वारा रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जाता है।
























