विधायक अख्तरूल ईमान ने जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,मौलाना तौसीफ रज़ा हत्याकांड में केंद्रीय जांच की मांग

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज: एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरूल ईमान, कोचाधामन विधायक सरवर आलम एवं लोजपा नेता कलीम उद्दीन ने सोमवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।विधायक श्री ईमान ने कहा कि  26 अप्रैल को ट्रेन यात्रा के दौरान मौलाना तौसीफ रज़ा की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। साथ ही दिल्ली के द्वारका में बिहारी युवक की हत्या कर दी गई।उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हो तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई है।
वही सरवर आलम ने कहा कि एआईएमआईएम की टीम ने जिला पदाधिकारी से मिलकर महामहिम राष्ट्रपति को बिहारियों और युवाओं के साथ हो रही घटनाओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मृतक के परिवार को गहरा नुकसान हुआ है और सरकार को इस पर स्पष्ट कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं लोजपा नेता मोहम्मद कलीम उद्दीन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और बिहारियों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।

सबसे ज्यादा पड़ गई